घर से नगदी 50 हजार चुराए, एटीएम से उड़ाए 36 हजार

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंधुआ में चोर एक वृद्धा के घर पर धावा बोलते हुए घर से नगदी 50 हजार व एटीएम चुराया इसके बाद एटीएम से 36 हजार रुपए निकाल लिए।पुलिस ने बताया कि सूर्यकांत केसकर 72 वर्ष निवासी श्रीराम चन्द्र मिशन आश्रम परिसर अंधुआ ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह सिंचाई विभाग से रिटायर्ड है, वर्तमान में श्रीराम चन्द्रमिशन आश्रम में ध्यान का टीचर है, उसके पडोस में उसकी पत्नि की बुआ श्रीमती सिंधु गडकरी जिनकी उम्र 92 साल की है जो अंधुआ में अकेली रहती है।

बीमार रहती है जिनकी देखरेख खाना पीना उसके परिवार के द्वारा होता है। 19 नवंबर को रात करीबन 10 बजे बुआ को देखकर आ गये और घर में आकर सो गये, 20 नवंबर को वह ध्यान कराने श्रीराम चन्द्र मिशन जाने के लिए तैयार हुआ तो अपना मोबाइल सुबह 08.00 बजे देखा जिसमें सिंधु गडकरी का स्टेट बैंक आफ इंडिया का बैंक एकाउंट उसके मोबाइल नम्बर से लिंक है, जिसमें मैसेज आये कि सिंधु गडकरी के एटीएम से बीती रात में आठ बार में कुल 36,000 रूपये एटीएम से निकाले गये है.

इसके बाद वह बुआ सिंधु गडकरी के कमरे में पडोसी को लेकर गया, देखा कि किसी अज्ञात चोर ने दरवाजे की जाली काटकर अन्दर से चिटकनी खोलकर अन्दर घुसकर आलमारी में रखा सामान बिखराकर आलमारी के अन्दर रखे नगदी 50,000 रूपये एवं एसबीआई का एटीएम जिसके अन्दर पासवर्ड भी लिखा रखा हुआ था को चोरी कर ले गया। चुराये हुये एटीएम कार्ड से एकाउंट से 36 हजार रूपए भी निकाल लिये है।

Next Post

इंदौर की मेट्रो योजना दूसरा बीआरटीएस बनने की तैयारी में: चौकसे

Sun Nov 23 , 2025
इंदौर : शहर में राज्य सरकार के द्वारा बनाई जा रही मेट्रो रेल योजना आने वाले समय में दूसरा बीआरटीएस साबित होगीं। इस समय शहर को मेट्रो रेल की आवश्यकता नहीं है। मेट्रो रेल योजना पर जितनी राशि खर्च की जा रही है, उससे शहर में 6 सौ से ज्यादा  […]

You May Like