ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डॉ. राजेश

सिंगरौली : ग्राम पंचायत करौटी अंतर्गत ग्राम खटखरिया में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सड़क निर्माण कार्य देवनारायण बैस के घर से रामप्रसाद बैस के घर तक किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ.राजेश मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है और बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है।

सांसद ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, सरपंच मेघनाथ बैस, पूर्व सरपंच भगवानदास शाह, जनपद सदस्य किरण शाह, जयंत मंडल उपाध्यक्ष राजेश शाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Next Post

ट्रामा सेंटर में महिला की मौत पर हंगामा एवं मारपीट

Mon Jun 15 , 2026
सिंगरौली : जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में आज सुबह के वक्त उस समय हंगाम शुरू हो गया, जब एक महिला की मौत हो गई। यह हांगामा मृतिका के मायके पक्ष एवं ससुराल पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मृतिका के मॉ-पिता एवं अन्य परिवार […]

You May Like