ग्वालियर: डीआईजी अमित सांघी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ग्वालियर अमित सांघी ने सोशल मीडिया पर लिखा “अलविदा ग्वालियर”।
उन्होंने कहा कि डी आई जी ग्वालियर की लगभग पौने दो साल की पदस्थापना के उपरांत आज नवीन पदस्थापना के लिए ग्वालियर से विदा ली। ग्वालियर के नागरिकों से मिले स्नेह और सहयोग का मैं हमेशा आभारी रहूँगा। यहाँ कार्य करते हुए हमेशा ऐसा लगा जैसे मैं अपने घर में हूँ और परिवार के सदस्यों के बीच हूँ । उन्होंने सभी नागरिकों और पुलिस परिवार के समस्त साथियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त कर सभी को शुभकामनाए दीं
