नक्सल प्रभावित लौगुर में जनसुनवाई, ग्रामीणों की सुनी गईं समस्याएं

बालाघाट। नक्सल प्रभावित ग्राम लौगुर में मंगलवार को जिला प्रशासन ने जनसुनवाई शिविर आयोजित किया। कलेक्टर मृणाल मीना, आईजी संजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ सहित अन्य अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे। ग्रामीणों ने आमानाला जलाशय की नहर मरम्मत, बिजली सुधार, ट्रांसफार्मर स्थापना, सीसी रोड निर्माण और मनरेगा कार्यों में आ रही बाधाओं की शिकायतें रखीं। कलेक्टर ने मौके पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

वन भूमि पर कार्य के लिए पंचायत और वन विभाग को आपसी समन्वय करने को कहा गया। मोबाइल नेटवर्क समस्या पर कलेक्टर ने बताया कि कार्य जारी है। वन पट्टा फौती दर्ज न होने से पीएम किसान निधि न मिलने की शिकायत का भी समाधान किया गया।

आईजी संजय कुमार ने युवाओं को विशेष पुलिस बल में भर्ती के लिए प्रेरित किया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी प्रमाणपत्र, पोषण किट और कृषि मिनी किट का वितरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में समाधान की उम्मीद जगी।

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने घर पर तिरंगा फहराया

Tue Aug 12 , 2025
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैतूल स्थित अपने निवास पर तिरंगा फहराया और तिरंगे के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। तत्पश्चात भाजपा जिला […]

You May Like