जय शाह ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरपर्सन जय शाह ने सोमवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली से मुलाकात कर पूर्व डीडीसीए अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली को उनकी सातवीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जय शाह ने अरुण जेटली की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता, कुशल राजनेता और भारतीय क्रिकेट प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मुलाकात के दौरान दोनों ने दिल्ली क्रिकेट में अरुण जेटली के योगदान और राजधानी में आधुनिक क्रिकेट ढांचे की नींव मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।

यह मुलाकात दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के दौरान हुई है, जिसके मुकाबले इन दिनों नई दिल्ली के प्रतिष्ठित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। डीपीएल को अरुण जेटली की उस सोच से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें जमीनी स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने और युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने पर जोर दिया गया था। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने जय शाह के इस सम्मान के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा, “डीडीसीए स्वर्गीय अरुण जेटली के सिद्धांतों और दिल्ली में क्रिकेट के विकास से जुड़े उनके विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

.....

Next Post

शराबी शिक्षक सस्पेंड, रहली के काछी पिपरिया का मामला

Mon Aug 24 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काछी पिपरिया, विकासखंड रहली में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक विजय सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर सागर द्वारा प्रस्तुत नोटशीट एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।कलेक्टर द्वारा […]

You May Like