भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दांडी मार्च दिवस के अवसर पर सत्याग्रहियों को नमन करते हुए उनके त्याग और संघर्ष को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी कर कहा कि नमक सत्याग्रह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अध्याय है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन ने देशवासियों को अहिंसा की शक्ति से दमन और अन्याय का मुकाबला करने का साहस दिया। इस आंदोलन ने पूरे देश में स्वतंत्रता की चेतना को मजबूत किया और आम नागरिकों को भी आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल होने की प्रेरणा दी।
डॉ. यादव ने कहा कि दांडी मार्च ने स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की और लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक आंदोलन आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रप्रेम और संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा
Next Post
पवन हत्याकांड के बाद मोरवा में अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात
Thu Mar 12 , 2026
सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र में किशोर पवन शाह हत्याकांड के बाद आज शव का पीएम समेत अंतेष्टि होनी है। कल भड़की हिंसा और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। मोरवा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती […]

You May Like
-
2 months ago
चलती ऑटो से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार तीन बदमाश
-
4 months ago
शादी की साल गिरह से पहले वनकर्मी ने की खुदकुशी
-
2 years ago
बड़रम में रेत की चोरी करते ट्रैक्टर जप्त