जबलपुर: क्राइम ब्रांच, लार्डगंज, बेलबाग पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से तीन पिस्टल, तीन कारतूस जब्त किए गए। लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि यादव कॉलोनी अन्तर्गत जीरो डिग्री मोनालीसा बार के पास दबिश देकर लकी पटेल 22 वर्ष निवासी बी. एल. मैरिज गार्डन के पास कछपुरा माल गौदाम थाना लार्डगंज को पकड़ा गया जिसके कब्जे से दो पिस्टल, दो कारतूस जब्त किए गए।
पकड़े गए आरोपी लकी पटैल शातिर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके खिलाफ आठ अपराध दर्ज है। इसी प्रकार बेलबाग टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर के बाजू वाली गली बढ़ई मोहल्ला में क्राइम ब्रांच एवं थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर विमल उर्फ आयुश शर्मा 22 वर्ष निवासी बढ़ई मोहल्ला फूटाताल थाना हनुमानताल को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया है।
