एक ही रात में दो मंदिरों पर चोरों ने बोला धावा

इंदौर: सांवेर क्षेत्र के ग्राम अजनोद में एक ही रात में दो मंदिरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने दानपेटी, चांदी के आभूषण और भगवान की मूर्ति चुरा ली, वारदात के बाद गांव में आक्रोश फैल है.पहली घटना अम्बे माता मंदिर की है, फरियादी राजेंद्र पिता शंकरलाल उपाध्याय निवासी नयापुरा, अजनोद ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और दानपेटी व चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए.

चोरी की कुल कीमत करीब 15 हजार रुपए आंकी गई है. इसी तरह दूसरी वारदात राधा-कृष्ण मंदिर में हुई. फरियादी आषुतोष पिता दिलीप उपाध्याय ने बताया कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर से चांदी की बांसुरी, चांदी का पालना और पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्ति चुरा ली.

दोनों वारदातों की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया और मंदिरों की सुरक्षा को लेकर नाराजगी व्यक्त की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का मानना है कि दोनों वारदातें एक ही गिरोह ने की हैं. आरोपियों के सुराग मिलने का दावा किया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है

Next Post

मोदी ने श्रीनगर में हुए खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स की सराहना की

Sun Aug 31 , 2025
रायपुर, 31 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के मासिक प्रसारण की 125वीं कड़ी में हाल ही में श्रीनगर में आयोजित हुए खेलो इंडिया वॉटर गेम्स की सराहना की और पुलवामा में क्रिकेट की लोकप्रियता पर भी चर्चा की। मोदी ने नारा दिया- नारा दिया, […]

You May Like