अमेज़न प्राइम वीडियो के ‘वी गॉट यू गर्ल’ के सेट पर बर्खा सिंह ने मनाया जन्मदिन

मुंबई, 03 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री बर्खा सिंह ने अपना जन्मदिन किसी अवकाश या निजी जश्न के बजाय काम के प्रति अपने समर्पण के साथ मनाते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो के आगामी रियलिटी शो ‘वी गॉट यू गर्ल’ के सेट पर बिताया।’क्रिमिनल जस्टिस 4′ और ‘द सबरमती रिपोर्ट’ में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी बर्खा इन दिनों अमेज़न प्राइम वीडियो के बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘वी गॉट यू गर्ल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने अपना जन्मदिन भी सेट पर मनाया। बताया गया है कि इस महीने रिलीज़ होने वाला यह शो बर्खा के करियर का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। डिजिटल मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी बर्खा इस शो के जरिए दर्शकों के सामने एक नए अंदाज़ में नजर आएंगी। हालांकि शो की कहानी और प्रारूप को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इसके ऊर्जावान और नए फॉर्मेट को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

अपने कार्यरत जन्मदिन पर बर्खा सिंह ने कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि असली निरंतरता खास मौकों पर नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के काम में बनती है। इसलिए अपने जन्मदिन पर सेट पर होना मेरे लिए बिल्कुल स्वाभाविक है। हर दिन कुछ नया सीखना, टीम के साथ मिलकर काम करना और हर प्रोजेक्ट के साथ खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करना मुझे बेहद संतुष्टि देता है। आज मैं उन सभी मौकों के लिए दिल से आभारी हूं जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया। आगे भी मैं एक कलाकार के तौर पर खुद को और दर्शकों दोनों को नए-नए अंदाज़ में चौंकाती रहना चाहती हूं।” बर्खा सिंह जल्द ही बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर ‘टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी’ में एक आईआरएस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह किरदार उनकी अब तक की ‘गर्ल नेक्स्ट डोर’ छवि से अलग माना जा रहा है और दर्शकों को उनका नया अभिनय रूप देखने को मिलेगा।
प्रेम

Next Post

पुष्पा कभी भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देती : करुणा पांडे

Mon Aug 3 , 2026
मुंबई, 03 अगस्त (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा है कि पुष्पा का किरदार हर चुनौती का सामना साहस और धैर्य के साथ करता है तथा कभी भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देता।चैनल की ओर […]

You May Like