जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी ‘तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स’

मुंबई, 17 सितंबर (वार्ता) टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी), गोवा में प्रदर्शन के बाद इंडो-स्विस मैजिकल रोमांस फिल्म ‘तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स’ आज से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।श्रीनिवास अब्रोल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोमांस और मैजिकल रियलिज्म के जरिए प्यार, आत्म-खोज और नियति की कहानी पेश की गयी है। फिल्म की कहानी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पसंदीदा रोमांस किताब से प्रेरित होकर अकेले स्विट्जरलैंड की यात्रा पर जाती है। वहां उसकी मुलाकात आकाश से होती है, जो एक रहस्यमयी दूसरी दुनिया से आया है। दोनों के बीच विकसित रिश्ता समय और स्थान की सीमाओं से परे प्रेम की तलाश को सामने लाता है।

फिल्म का चयन फिल्म बाजार 2023 के व्यूइंग रूम और डेब्यू डायरेक्टर को-प्रोडक्शन कार्यक्रम के लिए हुआ था। फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड के लॉटरब्रुन्नेन, मॉन्ट्रो और वेवे तथा भारत के शिमला में हुई है। फिल्म में अलंकृता बोरा, जितेश ठाकुर, अमोल पालेकर, दीप्ति नवल और बृजेंद्र काला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। व्हिस्पर्स फ्रॉम इटर्निटी फिल्म्स निर्मित और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनएफडीसी) सह-निर्मित इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अतीत सिंह ने की है, जबकि संगीत सी. सत्य का है।

.....

Next Post

नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत, 8 हजार लेते निजी कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ा गया

Thu Sep 17 , 2026
मंडला। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बम्हनी बंजर उप तहसील कार्यालय परिसर में रिश्वत लेते एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा है। मामले में नायब तहसीलदार अजय श्रीवास्तव और निजी व्यक्ति हरीश सिंगौर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंडला जिले […]

You May Like