सीहोर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव की अध्यक्षता में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता के कॉलेज एवं नोडल स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने निर्देश दिए कि जिन कॉलेज एवं नोडल स्तर पर छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता से संबंधित प्रकरणों की पेंडेंसी अधिक है, वे सभी लंबित प्रकरणों का सात दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें. बैठक में अनुपस्थित संस्था प्रभारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए.
अनुपस्थित संस्था प्रभारियों को थमाए कारण बताओ नोटिस
