नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 100 करोड़ रूपये के जाली निर्यात बिलों के जरिए फर्जी जीएसटी दावों से संबंधित मामले में सात जगहों पर छापेमारी कर सोने की 100 ग्राम वजन की सात छड़ें , आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
सीबीआई ने शनिवार को बताया कि ये छापेमारी पटना और पूर्णिया में दो-दो जगहों पर तथा जमशेदपुर , नालंदा और मुंगेर में एक जगह पर की गयी। इस मामले में दायर प्राथमिकी में सीमा शुल्क विभाग के पूर्व पांच अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने 23 आयातक फर्मों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश की और फर्जी बिलों के जरिये जीएसटी दावे किये।
