
सीधी। जिले में 51 वन समितियों को 1 लाख 8342 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य पूरा करना है। जिला वनोपज संघ सीधी द्वारा मौसम की प्रतिकूलता से 11 मई से संग्रहण का कार्य प्रारंभ करने की संभावना है। जिला वनोपज संघ सीधी द्वारा 11 मई से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मौसम की प्रतिकूलता के चलते अभी तेंदुपत्ता नए हैं। इस वजह से संग्रहण का कार्य विलंब से शुरू होगा। जिन स्थानों में शाख कर्तन का कार्य किया गया था वहां 11 मई से तेंदुपत्ता संग्रहण के लिए तैयार होने की संभावना है। इस वर्ष जिले में 1 लाख 8341 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण करने का लक्ष्य रखा गया है। तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य 51 वन समितियों के माध्यम से शुरू होगा। मौसम की प्रतिकूलता के चलते समितियों में तेंदूपत्ता सही गुणवत्ता का अभी उपलब्ध नहीं है इस वजह से महज कुछ रेंजों में ही तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य 11 मई से शुरू होने की संभावना बताई गई है। अभी यह देखा जा रहा है कि जंगलों में तेंदूपत्ता की सही गुणवत्ता में रहे, जिससे संग्रहित होने वाला तेंदूपत्ता भी अच्छी क्वालिटी का हो। अच्छी गुणवत्ता का तेंदूपत्ता संग्रहित होने पर उसकी मांग भी काफी रहती है।
