ढाका, 22 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने रविवार को कहा कि देश में डेंगू से कुल 12 लोगों की मौत हुई है।
बंगलादेश में एक दिन में हुई मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। डीजीएचएस के आंकड़ों के अनुसार इस साल मरने वालों की संख्या 179 तक पहुंच गयी है।
डीजीएचएस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रविवार सुबह आठ बजे तक देश में 740 नए संक्रमण के मामले सामने आये जिससे इस वर्ष अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 41,831 हो गई है।
संक्रमण के ये ताजा आंकड़े देश के कुछ हिस्सों में मच्छर जनित बीमारी के तेजी से बढ़त को दिखाते हैं।
गौरतलब है कि जून-सितंबर मानसून अवधि बंगलादेश में डेंगू बुखार का मौसम माना जाता है, इस कारण इसे मच्छर जनित बीमारियों के लिए उच्च जोखिम वाला देश माना जाता है।
Next Post
महिलाओं के लिये फिल्मों में काम करने का मार्ग प्रशस्त किया दुर्गा खोटे ने
Mon Sep 22 , 2025
पुण्यतिथि 22 सितंबर के अवसर पर मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता) भारतीय सिनेमा जगत में दुर्गा खोटे को एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने महिलाओं और युवतियों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मार्ग प्रशस्त किया। दुर्गा खोटे जिस समय फिल्मों में आईं, उन […]

You May Like
-
6 months ago
हिमांशी खुराना का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ वायरल
-
1 year ago
सिवनी : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
-
1 year ago
काउंटर पर बैठी युवती को लगाई 5 हजार की चपत
