पंचांग 07 मार्च 2025:-
रा.मि. 16 संवत् 2081 फाल्गुन शुक्ल अष्टमीं भृगुवासरे दिन 1/6, मृगशिरा नक्षत्रे रात 2/54, प्रीति योगे रात 9/38, वव करणे सू.उ. 6/10 सू.अ. 5/50, चन्द्रचार वृषभ दिन 3/25 से मिथुन, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 07 मार्च 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में सुधार होगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. लाभ होगा, पर नहीं के बराबर. वर्ष के अन्त मेंं विवादित राजनीति का सामना करना पडेगा. मित्र से तनाव रहेगा. व्यापार में परिश्रम एवं व्यस्तता रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्र व भाईयों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य परिवर्तन होगा. विवादित राजनीति का सामना करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में आनन्दमय वातावरण रहेगा.
——————————————————–
आज का भविष्य: शुक्रवार 07 मार्च 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बालक सुन्दर सुशील मिलनसार होगा. बाग बगीचों भूमि भवन मकानआदि का अच्छा सुख प्राप्त करेगा. कृषि एवं व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में उन्नति करेगा. योजनाबद्ध तरीके से काम करेगा. न्यायप्रिय होगा.
——————————————————–
मेष- भाग्यवर्धक शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. यश मिलेगा.
वृषभ- मित्रों एवं निकट संबंधियों का कार्य बनने का योग है. स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. तीखी बातें करने से अपनों को नाराज कर लेंगे.
मिथुन- उदर एवं विकार, रक्त विकार आदि से पीड़ा हो सकती है. सोच विचार कर निर्णय लेना हितकर रहेगा. कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें.
कर्क- कोर्ट कचहरी आदि से संबंधित कार्य बनने का योग है. स्वास्थ्य चिन्ता रह सकती है. धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से खुशी होगी.
सिंह– पारिवारिक जीवन में सुख एवं आनन्द रहेगा. पद की प्राप्ति होगी. अधिकारियों से मेल तरक्की में सहायक होगा. साहसिक प्रयासों में यश मिलेगा.
कन्या– नये संबंधों में लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रिय संदेश प्राप्त होगा. आजीविका के संबंधों में सफलता मिलेगी.
तुला– कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. यात्रा आदि में उठाईगीरों से सावधानी रखें.
वृश्चिक– अचानक खर्च आ सकता है. पारिवारिक विवाद से पीड़ा होगी. दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है. मान सम्मान बढ़ेगा.
धनु- नवीन मित्रों का समागम होगा महत्वपूर्ण कार्यो पर विचार होगा. व्ययभार की अधिकता रह सकती है. मान सम्मान में वृद्धि होगी.
मकर- राजनैतिक क्षेत्र में विस्तार होगा. नौकर चाकरों तथा सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. व्यर्थ के विवादों से बचें.
कुम्भ- अधिकार के क्षेत्र में वृद्धि होगी. नवीन योजनाओं में खर्च अधिक होगा. संतान आदि के कार्य में सफलता, कारोबारी यात्रा होगी.
मीन- दूसरों पर अत्याधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा. धन प्राप्ति के मार्ग सामने आयेंगे, भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन शुक्ल अष्टमीं को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से चना, गुड़, खांड, गेहॅू, सरसों, तिल,तेल, अलसी, अरंडी, के भाव में मंदी होगी. पिपरमेंट के भाव में तेजी का रूख रहेगा. जौ, गेहॅू, चना, केभाव में मंदी होकर तेजी का योग है. भाग्यांक 1476 है.
——————————————————–
