महिला सरपंच ने उपसरपंच पर चप्पल से किया हमला

मंडला: जिले की बिछिया जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत ककैया एक बार फिर सुर्खियों में है। विगत दिवस महिला सरपंच ममता मरकाम ने उपसरपंच शिव प्रकाश ठाकुर पर चप्पल से हमला कर दिया। यह घटना एक नाई की दुकान में हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के समय सरपंच के पति फागू लाल भी मौजूद थे।

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत ककैया में सरपंच और उपसरपंच के बीच पिछले तीन सालों से विवाद चल रहा है। इस आपसी खींचतान के कारण पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीण भी अब इनसे त्रस्त हो चुके हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लगभग हर विभाग में शिकायतें दर्ज कराई हैं।

बताया गया कि विगत दिवस सरपंच और उपसरपंच के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में उपसरपंच शिव प्रकाश ठाकुर एक नाई की दुकान में बैठे थे। इसी दौरान महिला सरपंच ममता मरकाम अपने पति फागू लाल के साथ वहां पहुंचीं और चप्पल लहराते हुए उपसरपंच पर हमला कर दिया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी स्पष्ट सुनाई दे रही है।

Next Post

एमवाय अस्पताल में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की शुरुआत

Sun Jun 8 , 2025
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एमवाय अस्पताल में अब नेत्र रोगियों को कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी. अंधत्व की रोकथाम के लिए मेडिकल कमिश्नर तरुण राठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया कि इंदौर और उज्जैन जिलों में यह प्रक्रिया पहले चरण में प्रारंभ की जाएगी. […]

You May Like