
बीजिंग, 15 सितंबर (वार्ता) चीन और थाईलैंड इस महीने के अंत में संयुक्त वायु सेना प्रशिक्षण आयोजित करेंगे।
चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने सोमवार को जानकारी दी कि ये प्रशिक्षण थाईलैंड में आयोजित होगा।
एमएनडी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, चीन इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कई प्रकार के विमान और जमीनी वायु रक्षा बलों को तैनात करेगा।
एमएनडी ने कहा कि यह संयुक्त प्रशिक्षण सैनिकों की तकनीकी और सामरिक दक्षता को बढ़ाने के साथ-साथ दोनों सेनाओं के बीच आपसी विश्वास और व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए भी अनुकूल होगा।
