
जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत पहरेवा जबलपुर नेशनल हाईवे पर हाईवा ने तांडव मचाते हुए खड़े ट्रेक्टर में टक्कर मार दी जिससे ट्रेक्टर नाली में गिर गया और एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सागर पटेल 23 वर्ष निवासी बरगवां दराची थाना सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आयसर ट्रेक्टर बनवाने के लिये सिहोरा पियूष इंटरप्राईजेज आया था। बुधवार देर रात सिहोरा से ट्रेक्टर सुधरवाकर निकला और रिलायंस पेट्रोल पम्प पर डीजल भरवाकर अपने गांव जा रहा था पहरेवा जबलपुर नेशनल हाईवे पर उसके मामा पप्पू पटेल का लड़का शुभांशु पटेल एवं सचिन पटेल मिले जो उसका ट्रेक्टर रूकवाकर बोले कि घाट सिमरिया जाना है, उसने ट्रेक्टर रोड किनारे खड़ा किया और बाथरूम जाने के लिये उतरा, सचिन पटेल और शुभांशु उसके ट्रेक्टर में बैठने लगे कि सिहोरा तरफ से आ रहा हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9903 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके ट्रेक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ट्रेक्टर रोड किनारे बनी नाली में गिर गया। वह एवं शुभांशु एवं सचिन पटेल रोड किनारे गिर गये उसे पैर एवं शुभांशु के सिर व सचिन पटेल केा हाथ पैर एवं शरीर में चोट आई। शुभांशु पटेल को हाथ पैर सिर एवं चोटें आने से मौके पर मौत हो गयी
