
सारनी। एमपीपीज़ीसीएल की 47 वीं अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ चीफ इंजीनियर वीके केथवार ने किया. नए समाज कल्याण केंद्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में रीजन की 14 टीमों ने भाग लिया. इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसएन सिंह, पीयूष गुप्ता, स्पोर्ट्स महासचिव उल्लास देशमुख.जीएम नरेश पनवार,राजीव गुप्ता,सुनील थगापन आदि अधिकारी एव मौजूद थे.प्रतियोगिता पहला मैच रीवा एव चचाई के बीच खेला गया.जिसमे चचाई की टीम विजयी रही.दूसरा मैच भोपाल एवं इंदौर रीजन के मध्य हुआ जिसमें इंदौर टीम विजेता रही। तीसरा मैच सारनी एवं इंदौर टीम के बीच खेला गया. सारनी टीम ने इंदौर टीम को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया. जबलपुर रीजन एवं सागर के मैच में सागर ने जबलपुर रीजन को पराजित किया। वसे टीम के फाइनल तथा ओपन सिंगल्स ओपन डबल्स एव एकल एवं युगल के मैचेस तोंगे। नगर के खेल प्रेमियों में हाथ उत्कृष्ट खेल सभी दर्शक आनंद लेते हैं।उद्धाटन समारोह भी मंच संचालन बेडमिंटन के वरिष्ठ खिलाड़ी रमेश भोयर कार्य किया. इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस. एन. सिंह को इस माह सेवानिवृति के उपलक्ष्य में श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
