अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

सिंगरौली: सरई क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए ग्राम दूधिया टोला, सरई-बरका मार्ग पर कार्रवाई की गई। यहां बिना अनुज्ञा के रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जप्त किया गया।वाहन चालक रघुनाथ सिंह, निवासी झुनडीहवा, स्थानीय नाले से अवैध रूप से रेत ला रहा था।

तहसीलदार द्वारा तत्काल प्रभाव से वाहन को ज़ब्त कर थाना सरई के सुपुर्द किया गया तथा प्रकरण कलेक्टर खनिज कार्यालय को भेजा जा रहा है।
बरसात के मौसम में छोटे-छोटे नालों और नदियों से रेत का अवैध उत्खनन न केवल गैरकानूनी है बल्कि यह लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

Next Post

एमपी बनेगा पर्यटन हब: रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आज भव्य शुभारंभ

Sat Aug 30 , 2025
ग्वालियर: पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले समय में देश का पर्यटन हब बनेगा। यहां पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों और हितधारकों के साथ पर्यटकों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है। मंत्री लोधी ग्वालियर में रीजनल टूरिस्म कॉन्क्लेव के शुभारंभ अवसर को […]

You May Like