मंडला: सोमवार देर रात नाला में बहे दो युवक सुरक्षित हैं। दरअसल मंडला के नैनपुर स्थित बंधा नाला में 5 फिट के ऊपर पानी था, थाना क्षेत्र नैनपुर के बंजारा टोला के दो युवा नाला क्रॉस कर रहे थे, तेज प्रवाह में दोनों बहने लगे, जिसमें प्रभान तो एक झाड़ की डगाल पकड़ने से मछली मार रहे स्थानीय युवकों के द्वारा बचा लिया गया किंतु सिकंदर बह गया, मोटर साइकिल अब तक भी नहीं मिली है पर कुछ दूर बहने के बाद सिकंदर ने भी एक डाल पकड़ लिया और रात भर झाड़ में बैठा रहा, जब पानी कम हुआ तो बाजू के गांव खापा पहुंचा और सकुशल है।
पुल पर पानी हो तो खतरा मोल न ले
पुल पर पानी हो तो जल वीर बनने की कोशिश न करें नई उम्र के युवा ने यही गलती की जो उनकी जान पर बन आई थी वो तो देव संयोग रहा कि दोनों युवा बहने के बाद डाल पकड़ लिया और बच गए।
Next Post
शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव
Tue Jul 21 , 2026
मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।बीएसई का सेंसेक्स 58.89 अंक टूटकर 77,649.63 अंक पर खुला। यह ऊपर 77,753 अंक और नीचे 77,542 अंक तक गया है। खबर लिखे जाते समय यह 72.44 अंक (0.09 प्रतिशत) फिसलकर 77,636.08 अंक पर रहा। […]
