सभी विभाग सटीक डेटा प्रस्तुत करें, कोताही ना बरतें – संयुक्त सचिव श्री कुमार

दमोह.डेटा के आधार पर नीति तैयार होती है, डेटा से ही नीति आयोग में निर्णय लिये जाते हैं, सभी विभाग सटीक डेटा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, इसमें कोताही ना बरतें. इस आशय के निर्देश गुरूवार जिला कार्यालय सभाकक्ष में महिला व बाल विकास भारत सरकार मंत्रालय के संयुक्त सचिव और केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (सीपीओ), अजीत कुमार ने स्वास्थ्य, महिला बाल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए.उन्होंने कहा सभी विभाग डेटा क्वालिटी में सुधार सुनिश्चित करें. इस अवसर पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, सी.ई.ओ. जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे खासतौर पर मौजूद रहे.

स्वास्थ्य संकेतकों की समीक्षा में डेटा गुणवत्ता पर सख्ती

महिला व बाल विकास भारत सरकार मंत्रालय के संयुक्त सचिव अजीत कुमार ने नीति आयोग में शामिल स्वास्थ्य सूचकांकों की गहन समीक्षा की.समीक्षा के दौरान पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों की तुलना वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त उपलब्धियों से की गई, जिसमें विशेष रूप से लिंगानुपात, संस्थागत प्रसव, जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान संकेतकों के आंकड़ों में अपेक्षित साम्य नहीं पाए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की.संयुक्त सचिव श्री कुमार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए डेटा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, कार्य-दायित्वों के प्रति गंभीर रहकर इसमें अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए. एनीमिया प्रबंधन के परिणामों का विश्लेषण मांगा।

Next Post

दमोह के बटियागढ़ के नीमन तिराहा के पास डम्पर और ट्रक की आमने सामने टक्कर,दोनो चालक घायल, रेस्क्यू किया गया

Thu Jun 25 , 2026
दमोह.बटियागढ़ बक्सवाहा मार्ग पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे.बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहा के पास दो ट्रकों की आमने-सामनेटक्कर हो गई. हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया […]

You May Like