
दमोह.बटियागढ़ बक्सवाहा मार्ग पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे.बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहा के पास दो ट्रकों की आमने-सामनेटक्कर हो गई.
हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया.जानकारी के अनुसार एक ट्रक निवाड़ी से दमोह की ओर आ रहा था जबकि दूसरा ट्रक दमोह से छतरपुर की ओर जा रहा था.टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए.घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया.दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई.बटियागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया.
