भाजपा की बैठक में तय, श्योपुर में अटल जन्मशती पर होंगे आयोजन

श्योपुर:भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक शिवपुरी रोड स्थित कार्यालय में हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर विशेष कार्यक्रम होंगे। अटलजी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को संजोने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जिलेभर में संपर्क कर रहे हैं। बैठक में आजीवन सहयोग निधि अभियान पर भी चर्चा हुई। जिला मीडिया प्रभारी नरेश धाकड़ ने बताया कि 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम होगा।

प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अभियान के लिए प्रत्येक मंडल से दो-दो कार्यकर्ताओं के नाम मांगे गए हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला और संभागीय प्रभारी विजय दुबे रामद्वारा मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक का संचालन सत्यनारायण यादव ने और आभार संजय मंगल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी, गोपाल आचार्य, महावीर सिंह सिसोदिया, अशोक गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी मौजूद रहे।

Next Post

शिवपुरी शहर का ट्रैफिक की व्यवस्था अस्त व्यस्त

Sat Feb 8 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था सडको से उतरी हुई है, ट्रैफिक अनकंट्रोल है, शिवपुरी शहर के मुख्य चौराहों पर मनमर्जी के हिसाब से लोग चल रहे है। कारण सिर्फ एक बढ़ते वाहनों के अनुपात से यातायात कर्मी कम है। ऊपर से ग्वालियर के मेले में भी शिवपुरी के […]

You May Like