वीरों की विरासत को नमन: सीएम डॉ यादव ने सैम मानेकशॉ और छत्रपति शिवाजी महाराज को किया याद

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए देश के दो महान वीरों भारत के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और हिन्दवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित सैम मानेकशॉ का जीवन अदम्य साहस, पराक्रम और उत्कृष्ट युद्ध कौशल का स्वर्णिम अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

सीएम डॉ. यादव ने अपने संदेश में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर भी उन्हें नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और रणकौशल से मातृभूमि की रक्षा की तथा स्वराज्य की स्थापना के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। शिवाजी महाराज ने मुगलों, आदिलशाह सहित कई शक्तिशाली शासकों से संघर्ष कर स्वतंत्रता और स्वाभिमान की मिसाल कायम की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान विभूतियों का जीवन और आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनसे देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिलती है।

Next Post

ग्वालियर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा यादव का निधन

Fri Apr 3 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव का निधन हो गया है। वे वरिष्ठ भाजपा नेता भुजबल सिंह यादव की धर्मपत्नी थीं। सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा […]

You May Like