बाजार, आबादी क्षेत्र में खतरा बने विद्युत उपकरण,ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स हैं खुले हुए

ब्यावरा: नगर में अनेक स्थानों पर विद्युत उपरकण अव्यवस्थित होकर दुर्घटना को आमंत्रण देते हुए देखे जा सकते है. कहीं पोल झुक रहे है तो कहीं तार झूल रहे है. तो कहीं पर ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स जमीन से टिके हुए होकर खुले होने से दुर्घटना का डर बना रहता है.गौरतलब है कि नगर में कई स्थानों पर मौजूद विद्युत पोल, तार काफी पुराने होकर जर्जर अवस्था में होने से खतरा बना रहता है. आये दिन फाल्ट होते है. अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो रहे है.
खुले हुए डिस्ट्रीब्यूशन 
अनेक स्थानों पर ट्रांसफार्मर के नीचे की ओर मौजूद डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स जमीन से टिके हुए दिखाई देते है. यही नहीं बॉक्स के खुला होने से हर समय डर बना रहता है. भीड़भाड़ वाले कुछ स्थानों पर ओपन बॉक्स इतने अधिक नीचे है कि अनजाने में कोई इनके सम्पर्क में आ सकता है. साथ ही जानवर के भी इनके सम्पर्क में आने का खतरा बना रहता है. नपा कॉम्पलेक्स में सुविधा घर के समीप ट्रांसफार्मर का डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स ओपन अवस्था में है. अन्य स्थानों पर भी इस तरह के हालात देखे जा सकते है.
आये दिन हो रहे फाल्ट
विद्युत केबल में फाल्ट होकर सुलगने के मामले सामने आ रहे है. कई जगह केबल पुरानी होने से लोड नहीं उठा पाती है और फाल्ट होकर सुलग जाती है. कुछ जगह तो ऐसी है जहां आये दिन केबल सुलगने की घटना हो रही है.
जर्जर पोल में लग रही जंग
इसी प्रकार कई जगह पर विद्युत पोल काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में होकर इनमें जंग लग चुकी है. अनेक स्थानों पर पोल काफी झुके हुए है. जिसके कारण तेज आंधी, बारिश में दुर्घटना का डर लगा रहता है. शहीद कॉलोनी, जूना ब्यावरा, सुठालिया बायपास सहित कई जगह पर विद्युत पोल जर्जर अवस्था में है.
सुरक्षित किए जाएंगे उपकरण
विद्युत वितरण कंपनी के अनुसर जहां पर भी ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स ओपन है उनको कवर्ड किया जाएगा. साथ ही आरडीएसएस योजना के तहत पोल, तार आदि उपकरणों को बदला जाएगा

Next Post

ब्राह्मण की शुद्र से शादी कर दो, जाति का भेदभाव खत्म हो जाएगा : विधायक बरैया

Sat Nov 8 , 2025
जातिगत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जातिगत व्यवस्था खत्म करनी है तो इंटर कास्ट मैरेज कर दो, ब्राह्मण की शुद्र से शादी कर दो, जाति का भेदभाव खत्म हो जाएगा। इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज नाराज है। Facebook […]

You May Like