बेंगलुरु, (वार्ता) भारत की अंडर 20 पुरुष टीम ने सोमवार को यहां ‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस’ में खेले गए दो क्लोज्ड-डोर फ्रेंडली मैचों में से पहले मैच में सिंगापुर को 3-0 से हराया।
ऋषि सिंह निंगथौखोंगजाम (45 2 मिनट) और सिंगमायुम शमी (63वें मिनट) ने पहले दो गोल किए, जिसके बाद मेहमान टीम ने एक ‘ओन गोल’ (83वें मिनट) किया।
भारत का सिंगापुर के साथ अगला मुकाबला 6 अगस्त को होगा।
‘ब्लू कोल्ट्स’ एएफसी अंडर 20 एशियन कप चीन 2027 क्वालिफायर की तैयारी कर रहे हैं, जो 31 अगस्त से 6 सितंबर तक उज़्बेकिस्तान में आयोजित किए जाएंगे।
