सतना : जिले में पदस्थ 14 पुलिस आरक्षकों को कार्यवाह पदोन्नति देते हुए प्रधान आरक्षक बना दिया गया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने सोमवार को आदेश जारी किए.जारी आदेश के अनुसार पात्रता एवं योग्यता के निर्धारण के लिए इकाई स्तर पर छटनी समिति गठित की गई. इसी कड़ी में कार्यवाह प्रभाव के लिए पात्रता की शर्तों के अनुसार उपयुक्तता संबंधी परीक्षण किया गया.
जिसके बाद उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा से अनुमोदन प्राप्त किया गया. अनुमोदन प्राप्त होने के बाद उपयुक्तता सूची प्रकाशित कर दी गई. जारी सूची के अनुसार जिन 14 आरक्षकों को कार्यवाह पदोन्नति का लाभ मिला है उनमें लाल सिंह 348, दिलीप कुमार 440, शिवेंद्र पाण्डेय 208, नंदलाल कोल 383, शुभम सिंह 253, धर्मेश कुमार 812, प्रशांत परौहा 77, धीरज तिवारी 231, रामनरेश बैगा 420, विष्णु प्रभाकर 265, सुभांश कुमार पटेल 183, दिनेश कुमार परस्ते 65, सुरेश कुमार मिश्रा 133 और देवेश तिवारी 367 सम्मिलित हैं
