भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज सपा नेता के बयान पर निशाना साधा. शर्मा ने कहा कि आज भी कई लोगों को औरंगजेब महान दिख रहा. औरंगजेब यहां जमीन नहीं पा सकता। उन्होंने कहा कि हमारी होली आ रही है, हमारी संस्कृति का एक विशिष्ट पर्व आ रहा है। इस उत्सव को अकेले ना मनाएं। क्योंकि उत्सव का मतलब ही सामूहिक रूप से मनाने से है। इसलिए होली धूमधाम से और समाज को साथ लेकर मनाएं। हम सामूहिकता में विश्वास रखते हैं तभी तो हालहि में संगम के तट पर 66 करोड़ हिन्दू पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सभी ने एकसाथ माँ गंगा में स्नान किए। यह देश हमारा है, सिर्फ अपने घर को ही घर मानेंगे तो नष्ट हो जाएंगे। अकेले रहोगे तो सुरक्षित नहीं रहोगे , एक रहोगे तो सेफ रहोगे। इस देश को, इस सृष्टि को अपना घर मानना है। इसलिए होली का यह पर्व उमंग और उत्साह के मनाएं, जिससे मलाल है उसको गुलाल लगाकर सारे मलाल मिटा दो।
विधायक शर्मा ने कर्मश्री के आगामी आयोजनों को लेकर बैठक की.रविवार को कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्तााओं के साथ होली मिलन और हिन्दू नववर्ष के आयोजनों को लेकर चर्चा की. पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित मानस भवन में आयोजित बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. शर्मा ने इस दौरान नर्मदा परिक्रमा कर लौटे करुणाधाम आश्रम के महंत सुदेश शांडिल्य महाराज का अभिनंदन किया। बैठक में गुफा मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामप्रवेश दास जी महाराज, विमलदास त्यागी जी महाराज, अनिलानंद जी महाराज भी उपस्थित रहे जिनका विधायक शर्मा ने अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया।
