बदले जाएंगे पुराने सीमेंट के पाइप, कम प्रेशर की समस्या से मिलेगी राहत

शाजापुर:कम प्रेशर से पानी आना, पाइप लाइन फूटना और जल वितरण में परेशानी आना, इन समस्याओं से अब नगरवासियों को राहत मिलने वाली है. क्योंकि अब नगर में नई पाइप लाइन डाली जाएगी. जिसमें पुराने सीमेंट के पाइप को हटाकर प्लास्टिक के नए पाईप डाले जाएंगे. जिससे लोगों को पर्याप्त पानी प्रेशर के साथ मिल सकेगा.
दरअसल, नगर के कई क्षेत्रों जल वितरण के समय कम प्रेशर की परेशानी होती रहती है.

वहीं अनेक क्षेत्रों में कई बार पाइप लाइन फूटने की भी परेशानी सामने आती है. इस परेशानी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा नगर में कुल 22 किमी की पाइप लाइन डालने के लिए प्रस्ताव तैयार करके वरिष्ठ कार्यालय भेजा था. इस पर 15 किमी की पाइप लाइन को स्वीकृति दी गई.इसका कार्य अमृत परियोजना के तहत होना है. इसमें नगर में पाइप लाइन डालने के पाइप शाजापुर पहुंचा दिए गए हैं. नगर पालिका के अनुसार नगर में वार्ड 26 में पाइप लाइन डालने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है.
इनका कहना है
नगर में अमृत परियोजना में 15 किमी की पाइप लाइन डाली जाएगी. इसके लिए पाइप पहुंच गए हैं. कार्य की मॉनीटरिंग दिल्ली से हो रही है. जल्द ही कार्य पूर्ण होगा, जिससे नगर में नलों में कम प्रेशर की समस्या का दूर हो जाएगी.
-प्रेम जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका, शाजापुर

Next Post

अवैध हथियारों के साथ दो भाई गिरफ्तार, फोर व्हीलर जब्त

Sun Mar 2 , 2025
दतिया:गोराघाट थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पपेन्द्र रावत (24) और दीपक रावत (25), पिता जयराम रावत, निवासी मेहदोरा, थाना गोराघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने बडोनकलां रेलवे अंडरब्रिज के पास से दोनों को गिरफ्तार कर उनके […]

You May Like