ट्रैक्टर बाईक की भिड़ंत में बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत

सौसर। लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सांईखेड़ा मार्ग पर भिंगोटी घाटी में उस समय हुई जब एक बाईक और ट्रैक्टर की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सौसर निवासी सुजल पिता गोलु इंगले की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सौसर के सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इधर दूसरी घटना शहर से लगे बेलगांव क्षेत्र में हुई। बताया गया कि बाईक और स्कुटी की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Next Post

कवर्ड कैंपस में संघ कार्य सशक्त करने संवाद: व्यक्ति निर्माण से ही समाज में परिवर्तन 

Sun Dec 14 , 2025
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भोपाल विभाग द्वारा रविवार को कवर्ड कैंपस कार्य के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनआईटीटीटीआर में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य कवर्ड कैंपस में संघ कार्य को और सुदृढ़ बनाना तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता के साथ समाज परिवर्तन के लिए प्रेरित करना रहा। […]

You May Like