खुरई में सीएम डॉ यादव करेंगे 312 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले की तहसील खुरई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से 312 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 165 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 38 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 147 करोड़ रुपये की लागत के 48 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा खुरई नगर में रोड-शो के माध्यम से नागरिकों का अभिवादन भी करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनकल्याण को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथ चल रही युवती गंभीर घायल

Sat Jan 10 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में एबी रोड पर शुक्रवार देर रात को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. […]

You May Like