ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता के बीज बोने की पहल

जबलपुर: जिला प्रशासन ने ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता के विकास और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के सभी सात विकासखंडों में कुल चौदह स्थानों पर उद्यम संस्कार शिविरों का आयोजन किया। जबलपुर विकासखंड के ग्राम सुकरी में आयोजित शिविर में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत ने युवाओं से संवाद किया और स्वरोजगार ऋण योजनाओं की जानकारी दी।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर आयोजित शिविरों में विशेषज्ञों ने युवाओं को संभावित उद्योग इकाइयों का चयन और उत्पादों की मार्केटिंग पर मार्गदर्शन दिया। बैंक अधिकारियों ने स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक के अनुसार, इन शिविरों में एक सैकड़ा से अधिक युवाओं ने स्वरोजगार योजनाओं के तहत आवेदन किए। जिला प्रशासन की योजना के अनुसार हर बुधवार को विकासखंड के दो-दो क्लस्टरों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण युवाओं को स्वयं का उद्योग या व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Next Post

नए साल 2026 के पहले महीने में छुट्टियों की भरमार, जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक और 9 दिन नहीं होगी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग

Thu Dec 25 , 2025
नई दिल्ली। 25 दिसंबर, 2025। वर्ष 2026 का आगाज छुट्टियों के साथ होने जा रहा है। जनवरी महीने में सार्वजनिक अवकाश, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर देश के विभिन्न राज्यों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। विशेष रूप से महीने के अंत में 24 जनवरी (चौथा शनिवार), 25 […]

You May Like

Play sound