सिंधिया का शिवपुरी का दौरा, टाइगर सफारी के लिए आई जिप्सी

शिवपुरी: माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में टाइगर सफारी के लिए दो नई जिप्सी आ गई हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 जनवरी को पार्क पहुंचकर दोनों जिप्सी का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपने दौरे पर 8 जनवरी की रात शिवपुरी पहुंचेंगे और दूसरे दिन पार्क सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।जानकारी के मुताबिक सिंधिया 8 जनवरी की रात 10:30 बजे पोहरी बायपास और 10:45 बजे बॉम्बे कोठी पहुंचेंगे।

रात्रि विश्राम कर अगले दिन 9 जनवरी की सुबह 10 बजे जॉर्ज कैसल कोठी जीर्णोद्धार का लोकार्पण करेंगे। पार्क में टाइगर सफारी के लिए खरीदी गईं 2 नई जिप्सी का उद्घाटन करेंगे। सिंधिया 11:45 बजे नक्षत्र गार्डन में विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 2:45 बजे बदरवास के बूढाडोंगर और 3 बजे बांसखेड़ी गांव पहुंचेंगे। खरैह में 4:15 बजे क्रिकेट मैच के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पिछोर में शाम 7:15 बजे विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बाद अशोकनगर के चंदेरी में रात्रि विश्राम करेंगे।

Next Post

पिकअप की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत

Sun Jan 5 , 2025
सिंगरौली :शनिवार को मोरवा थानान्तर्गत ग्राम कतरिहार में पिकअप की चपेट में बाईक आने से बाईक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी समेत मौके पर पहुंची मोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव […]

You May Like

Play sound