बीस लाख के इनामी चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण

सुकमा, 04 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन के नक्सली कमांडर बारसे देवा के भाई बारसे सन्ना समेत चार इनामी नक्सलियों ने शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों के सिर पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में दो पुरुष नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था। वहीं एक पुरुष एवं एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Next Post

सिंधी साहित्य सभा का वार्षिक पुरस्कार समारोह शनिवार को दिल्ली में

Fri Apr 4 , 2025
भोपाल, 04 अप्रैल (वार्ता) अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा का वार्षिक पुरस्कार समारोह “सुहिणा सिंधी” पांच अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होगा। आयाेजकों के अनुसार संस्था इस अवसर पर साहित्य, संगीत, चित्रकला, पत्रकारिता, नाटक और नृत्य कला से जुड़ी 10 “सिंधी भाषी” विभूतियों को सम्मानित करेगी। इनमें पत्रकारिता […]

You May Like