सिंधी साहित्य सभा का वार्षिक पुरस्कार समारोह शनिवार को दिल्ली में

भोपाल, 04 अप्रैल (वार्ता) अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा का वार्षिक पुरस्कार समारोह “सुहिणा सिंधी” पांच अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होगा।

आयाेजकों के अनुसार संस्था इस अवसर पर साहित्य, संगीत, चित्रकला, पत्रकारिता, नाटक और नृत्य कला से जुड़ी 10 “सिंधी भाषी” विभूतियों को सम्मानित करेगी। इनमें पत्रकारिता सम्मान मुंबई निवासी नंद छुगानी को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मुंबई के ही अरुण बाबाणी, बुरहानपुर के नील तलरेजा, अजमेर के घनश्याम भगत, नई दिल्ली के रमेश लाल, नागपुर की सुश्री आभा आसुदाणी, दिल्ली की काव्या नावाणी और विजय इसराणी के साथ ही वीना श्रृंगी और कीर्ति ज्ञानचंदानी को अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का संचालन सभा के मध्यप्रदेश के पदाधिकारी एवं भोपाल निवासी अशोक मनवानी करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित जनसंपर्क अधिकारी श्री मनवानी ने वर्ष 2023 में भोपाल में और वर्ष 2024 में इंदौर में इस राष्ट्रीय संस्था के वार्षिक सम्मान समारोह का संयोजन किया था। इस वर्ष दिल्ली में हो रहे पुरस्कार समारोह में सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Next Post

सप्तक ने जीता अदानी आमंत्रण गोल्फ चैंपियनशिप में अपना पहला खिताब

Fri Apr 4 , 2025
ग्रेटर नोएडा, 4 अप्रैल (वार्ता) ग्रेटर नोएडा के सप्तक तलवार ने शुक्रवार को डेढ़ करोड़ रुपये इनामी राशि वाली अदानी आमंत्रण गोल्फ चैंपियनशिप 2025 में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पांच अंडर 67 के शानदार अंतिम राउंड के साथ मात देकर अपने पहले खिताब के लिए लंबे इंतजार को खत्म कर […]

You May Like