रिश्तेदार ने नाबालिग को अश्लील फोटो-वीडियो के लिए किया ब्लैकमेल

इंदौर. गांधीनगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को उसके ही रिश्तेदार ने अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के लिए ब्लैकमेल किया. धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताय कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ब्रजेश जाधव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. आरोपी रिश्तेदार होने के कारण पहले से परिचित था और बातचीत का फायदा उठाकर उसने नाबालिग पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा था कि अश्लील फोटो और वीडियो भेजो, नहीं तो परिवार में बदनाम कर दूंगा. इस डर से नाबालिग काफी समय तक सहमी रही. जब आरोपी का दबाव बढ़ा तो पीड़िता ने हिम्मत कर अपनी मां-पिता को पूरी बात बताई. परिजन तुरंत उसे लेकर गांधीनगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

Next Post

बटियागढ़ पुलिस ने फरार शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

Tue Jun 9 , 2026
दमोह। थाना बटियागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बलेनो कार, 1050 पाव देशी लाल मसाला शराब और वनप्लस कंपनी का मोबाइल जब्त किया है.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि व […]

You May Like