बटियागढ़ पुलिस ने फरार शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

दमोह। थाना बटियागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बलेनो कार, 1050 पाव देशी लाल मसाला शराब और वनप्लस कंपनी का मोबाइल जब्त किया है.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.थाना प्रभारी रजनी शुक्ला के नेतृत्व में बटियागढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम फुटेरा कलां में कार्रवाई की। इस दौरान बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 ZB 2224 से कुल 1050 पाव देशी लाल मसाला शराब व वनप्लस कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरार आरोपियों के विरुद्ध थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 156/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा हरसंभव प्रयास कर 8 जून 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 1. आनंद कुर्मी पिता मुन्ना लाल कुर्मी, निवासी अमाटा हाल विवेकानंद कॉलोनी दमोह, 2. लकी राजपूत निवासी सिविल वार्ड नं. 07 शामिल हैं। दोनों आरोपियों को जे.आर. पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक आनंद कुमार, प्रधान आरक्षक विपेश चौबे, प्रधान आरक्षक नीरज कुमार, आरक्षक ओमप्रकाश रैकवार, आरक्षक सोनू कुर्मी, आरक्षक संदीप विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

नीट परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए की गई व्यापक तैयारियां : प्रधान

Tue Jun 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, गोपनीयता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्री प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए ) […]

You May Like