दिनारा हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, सगाई के लिए जा रही थी

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका 13 वर्षीय भाई घायल हो गया। दोनों अपने चाचा के साथ झांसी जा रहे थे, तभी एक कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना दिनारा कस्बे के पिछोर तिराहे के पास नेशनल हाईवे पर हुई। रामनगर गधाई, थाना करैरा निवासी रविता कुशवाहा अपने चाचा फूलसिंह कुशवाहा और भाई अभिषेक कुशवाह के साथ बाइक से झांसी में रिश्तेदारी में जा रही थी।

बताया जा रहा है कि रविता को झांसी में सगाई के लिए लड़के पक्ष को दिखाने के लिए ले जाया जा रहा था। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रविता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसका भाई अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चाचा फूलसिंह को चोटें आईं।

Next Post

शिवरात्रि से एक दिन पहले महादेव का फलदान कार्यक्रम हुआ

Sat Feb 14 , 2026
भिंड: महाशिवरात्रि पर्व के चलते शहर में शिव बरात निकाली जाएगी और भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विवाह कार्यक्रम होगा। लेकिन इससे पहले आज शनिवार को भगवान भोलेनाथ का लगुन-फलदान कार्यक्रम हुआ। भगवान भोलेनाथ के लगुन-फलदान कार्यक्रम का आयोजन काली माता मंदिर गौरी सरोवर किया गया। समाज के लोग […]

You May Like