6 दिन बाद ही पुलिस ने ढूंढ निकाला चोरी गया ट्रेक्टर

शाजापुर। जिले के ग्राम तिलावद से 11 मई की रात को चोरी गए ट्रेक्टर के मामले में बेरछा पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए वाहन को बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय से जेल भेज दिया गया है. बेरछा थाना प्रभारी भरतसिंह किरार ने बताया कि फरियादी जीवन प्रजापति का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अज्ञात बदमाश ग्राम तिलावद गोविन्द स्थित भेरू महाराज वाले खेत के पास स्थित ईंट भट्टे से चुरा ले गए थे. इस संबंध में 15 मई को थाना बेरछा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पुराने चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों से पूछताछ की. जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया ट्रैक्टर ट्रॉली ग्राम तिलावद गोविन्द और सेतखेड़ी के बीच झाडिय़ों में छिपाकर रखा गया है. मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रामचरण पिता दयाराम गुर्जर 25 और राहुल पिता बालू गुर्जर 32 दोनों निवासी ग्राम सेतखेड़ी को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Next Post

रिटायर्ड जज की बहू की मौत पर बवाल: दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग, 5वें दिन भी नहीं उठाया शव,सीएम हाउस पर प्रदर्शन

Sun May 17 , 2026
भोपाल। कटारा हिल्स थाना इलाके में महिला ट्विशा शर्मा की मौत के मामले को लेकर उनके पिता सहित परिवार के लोगों ने रविवार को सीएम हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया. मौके पर मौजूद सीएम हाउस के अधिकारियों ने परिजनों से मिलकर उनकी बात सुनी. परिजनों ने ट्विशा की मौत के पांचवे […]

You May Like