रिटायर्ड जज की बहू की मौत पर बवाल: दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग, 5वें दिन भी नहीं उठाया शव,सीएम हाउस पर प्रदर्शन

भोपाल। कटारा हिल्स थाना इलाके में महिला ट्विशा शर्मा की मौत के मामले को लेकर उनके पिता सहित परिवार के लोगों ने रविवार को सीएम हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया. मौके पर मौजूद सीएम हाउस के अधिकारियों ने परिजनों से मिलकर उनकी बात सुनी. परिजनों ने ट्विशा की मौत के पांचवे दिन भी शव लेने से इंकार कर दिया.

जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनके मायके पक्ष के लोग लगातार ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस दौरान ट्विशा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर मायके के लोग सीएम हाउस पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. इस मौके पर सीएम हाउस में सचिवालय के अधिकारियों ने लोगों की बात सुनी और कार्रवाई को आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया. ट्विशा के मायके पक्ष के परिजनों की मांग है कि वह अपनी बेटी के शव का दिल्ली एम्स में दूसरा पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार करेंगे. इसके साथ ही मामले की जांच प्रदेश के बाहर की एजेंसी से कराने की मांग भी की गई है. इसके साथ ही ट्विशा के मायके पक्ष के लोगों और अधिकारियों के बीच गुफ्तगु कुछ देर तक होती रही है.

बता दें कि 12 मई मंगलवार को ट्विशा के आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई. इसके बाद से ट्विशा के पक्ष के लोग लगातार ससुराल पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं. ट्विशा के ससुर रिटायर्ड जज हैं और सास के खिलाफ कराई गई कार्रवाई पर उन्हें जमानत मिल चुकी है. ट्विशा के पति समर्थ शर्मा अधिवक्ता है और सोमवार को मामले में सुनवाई कोर्ट में होगी. ट्विशा के मायके पक्ष के लोगों की कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया है. मामले की जांच में एसआईटी की टीम जुटी है.

Next Post

राजनीति की भाषा ऐसी हो गई कि आज तो गांधी भी चुनाव हार जाएं: झा

Sun May 17 , 2026
इंदौर। प्रसिद्ध चिंतक, विचारक और सांसद मनोज कुमार झा ने कहा है कि हमारे देश में राजनीति की भाषा ऐसी हो गई है कि आज यदि महात्मा गांधी होते और वह चुनाव लड़ लेते तो वह भी हार जाते। राजनेता केवल इवीएम की भाषा समझते हैं और भाषा इवीएम को […]

You May Like