
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में पुलिस ने कांबिंग गश्त कर कई वर्षों से फरार 117 गैर म्यादी वारिटयों एवं 66 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 84 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर 45 लीटर कच्ची तथा 342 पाव देशी, विदेशी शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार कांबिंग गस्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 4 आरोपियों को पकडा जाकर 4 चाकू जप्त किये गये । इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।
