टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने पदक किया पक्का

आइची-नागोया (जापान) 19 अक्टूबर (वार्ता) भारत की भाविना पटेल ने सोमवार को पैरा टेबल टेनिस की महिला एकल क्लास 4-5 स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उन्होंने कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है।

आज यहां हुए मुकाबले में भाविना पटेल ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीन की मियाओ झांग को 3-1 से हराया। भाविना ने यह मुकाबला 8-11, 11-6, 11-1, 11-6 से अपने नाम किया।

पहला गेम गंवाने के बाद भाविना ने मुकाबले लय बनाते हुए तीसरे गेम में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ एक अंक लेने दिया। यह गेम उन्होंने 11-6 से जीता।

.....

Next Post

रेखा गुप्ता ने गोयला डेयरी में बायोगैस संयंत्र का किया उद्घाटन

Mon Oct 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को नजफगढ़ क्षेत्र की गोयला डेयरी में 16 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में डेयरी कॉलोनियों में नालियों, ड्रेनेज, पानी की आपूर्ति, […]

You May Like