ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर: चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों का सामान निशाना बनाने वाले दो बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से यात्रियों से चोरी किए गए दो मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य उपकरण बरामद हुए हैं. जब्त माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है. दोनों आरोपी रायसेन जिले के रहने वाले हैं.
बैतूल निवासी निखिल पिता भारत नांगले इंदौर-भोपाल ट्रेन से इंदौर आए थे. लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के पास उनका मोबाइल चोरी हो गया. इसी तरह यशवंतपुरम निवासी सीमा छावरा पति तीर्थ का मोबाइल ट्रेन में चोरी हुआ था. ओवरनाइट ट्रेन से जबलपुर से इंदौर की यात्रा कर रहे महू निवासी सुदेश शर्मा का मोबाइल भी चोरी हो गया. कटनी निवासी वैभव परोहा के पिट्ठू बैग से मोबाइल, लैपटॉप और नकदी चोरी होने की शिकायत भी सामने आई थी. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीआरपी ने चोरों की तलाश शुरू की. इसी दौरान कल रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चैतन निनामा और सोहन बंजारा को पकड़ा. पूछताछ और तलाशी में उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ. पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Next Post

नदी में खड़े होकर किसान कर रहे जल सत्याग्रह

Mon Sep 28 , 2026
सीहोर। जिले के किसानों का सीहोर विद्युत मंडल के खिलाफ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. किसानों ने पार्वती नदी में जल सत्याग्रह कर थाली बजाकर विरोध जताया, वहीं भोपाल जिले के ग्राम टीलाखेड़ी सहित आसपास के किसानों ने शनीवार को कुलासी नदी में जल सत्याग्रह किया. किसानों का […]

You May Like