रूस, मंगोलिया के प्रधानमंत्री ने ऊर्जा और परिवहन परियोजनाओं पर चर्चा की

मास्को, 19 अगस्त (वार्ता) रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने मंगोलिया के प्रधानमंत्री गोम्बोजाविन जंदनशातर के साथ ऊर्जा, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों की संयुक्त परियोजनाओं पर चर्चा की है।

रूसी सरकार ने यह जानकारी दी है। सोमवार को एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने अपने मंगोलियाई समकक्ष गोम्बोजाविन ज़ंदनशातर के साथ टेलीफोन पर बात की… दोनों पक्षों ने ऊर्जा, परिवहन अवसंरचना और अन्य क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं पर प्रकाश डाला।”

बयान में कहा है कि मंत्रियों ने व्यापार, आर्थिक और निवेश सहयोग के विकास पर भी चर्चा की।

 

Next Post

अमेरिका ने दिया यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी का संकेत

Tue Aug 19 , 2025
वाशिंगटन, 19 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी लेने का संकेत देते हुए कहा है कि अमेरिका यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा। श्री ट्रम्प ने यहां अमेरिका, यूरोपीय देशों और यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत में यह संकेत दिया है। बातचीत से […]

You May Like