
बड़वानी। पानसेमल पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज एक प्रकरण में जब्त की गई कुल 3720 बल्क लीटर अवैध शराब का 11 अपै्रल को विधिसम्मत रूप से नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है। जिससे समाज में कानून व्यवस्था की सशक्त स्थापना हो सके। यह नष्टीकरण नगर परिषद ट्रेचिंग ग्राउंड राजपुर में न्यायालय के आदेशानुसार समस्त विधिक प्रक्रिया के तहत पूर्ण पारदर्शिता से किया। उक्त कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, राजेश मंडलोई एसडीओपी राजपुर आयुष अलावा, थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन उपस्थित रहे।
