सारांश जैन के कुल 13 विकेटों से मध्य प्रदेश ने बिहार को पारी से हराया

इंदौर, 27 अक्टूबर (वार्ता) सारांश जैन (सात और छह विकेट) के कुल 13 विकेटों की बदौलत मध्य प्रदेश ने बिहार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के दूसरे ही दिन मंगलवार को पारी और 174 रन से हराकर बोनस सहित सात अंक हासिल किये ।

बिहार को पहली पारी में 99 रन पर ढेर करने के बाद मध्य प्रदेश ने आठ विकेट पर 407 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी । बिहार की टीम दूसरी पारी में 134 रन पर सिमट गयी। आयुष लोहारुका ने एकतरफा संघर्ष करते हुए नाबाद 76 रन बनाये। ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने छह विकेट लेकर बिहार को ध्वस्त कर दिया।

एमपी की पहली पारी में 132 रन बनाने वाले सक्षम पुरोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

 

Next Post

चेहरे पर स्याही मामले में 200 लोगों के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे चंद्रशेखर तिवारी

Tue Oct 27 , 2026
भोपाल: श्री हिंदू उत्सव समिति रजि. 63, भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी पर स्याही फेंकने की घटना को लेकर समिति के सकल हिंदू समाज एवं कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना के संबंध में आगामी कार्रवाई की रूपरेखा तय करने तथा अध्यक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से […]

You May Like