
सिंगरौली। आज बलियरी में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री संपतिया उईके, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को व्यावसायिक प्लाजा से संबंधित मांग-पत्र सौंपकर विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मौखिक रूप से भी उनसे आग्रह किया गया कि व्यावसायिक प्लाजा के संबंध में शीघ्र ठोस एवं निर्णायक पहल करते हुए प्रभावित व्यापारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय से यह जानकारी प्राप्त हुई कि व्यावसायिक प्लाजा से संबंधित प्रकरण, जो उच्च न्यायालय में लंबित था, अब समाप्त हो चुका है। इस कारण अब इस विषय में प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लिए जाने की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त की गई है।
