जहरीले सर्प के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत 

सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत जियावन के ग्राम अकौरी में सर्पदंश से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान तेरस लाल कोल उम्र 20 वर्ष पिता गंगाराम कोल के रूप में हुई है। युवक विवाहित था और उसकी ढाई माह की मासूम बेटी है। पिता की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार 25 जुलाई की रात अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण तेरस लाल कोल घर के अंदर जमीन पर सो गए। इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। जहां उपचार के दौरान आज रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

सरपंच की पहल से सुलझा वर्षों पुराना रास्ते का विवाद

Sun Jul 26 , 2026
सिंगरौली । जनपद पंचायत देवसर की ग्राम पंचायत नौढ़िया अंतर्गत ग्राम खोभा में लंबे समय से बंद पड़ा सार्वजनिक मार्ग आखिरकार आपसी सहमति और पंचायत की पहल से दोबारा खोल दिया गया। सहुआर सड़क को खोभा बस्ती से जोड़ने वाला यह मार्ग वर्षों से विवाद के कारण बंद था, जिससे […]

You May Like