कई जिलों में सक्रिय दो कुख्यात अपराधी रिवॉल्वर, कट्टे सहित गिरफ्तार

नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गोटेगांव पुलिस ने अभियान चलाकर इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की हेराफेरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गोटेगांव पुलिस की दो अलग-अलग कार्यवाहियों में आरोपी भाईलाल पटेल और कृष्णकांत पटेल को गिरफ्तार किया गया है। भाईलाल पटेल के पास से 2 देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस और एक वेगनार कार बरामद हुई, जबकि कृष्णकांत पटेल से 1 रिवॉल्वर और 2 कारतूस जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और दमोह में सक्रिय इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल गोटेगांव क्षेत्र बल्कि आसपास के जिलों में भी अवैध हथियारों की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ेगा।

Next Post

हादसा: कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, तीन लोग सुरक्षित निकाले गए, चार अब भी फंसे

Fri Sep 19 , 2025
छिंदवाड़ा। शुक्रवार शाम 6 बजे बैतूल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। टेमनी खुर्द के पास नेशनल हाईवे किनारे बने एक गहरे कुएं में कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि चार […]

You May Like